उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 लोगों की मौत, कई झुलसे

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 5 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं। जांच जारी है।

उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर हादसा, करंट लगने से 15 लोगों की मौत।
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हुआ है। करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। करंट लगने के बाद सभी को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से यह हादसा हुआ। कई लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने यह जानकारी दी है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 5 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं। जांच जारी है।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। पुलिस, SDRF और बचाव दल मौके पर उपस्थित हैं। घटना के जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 19 Jul 2023, 1:37 PM