यूपी के मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा! दो स्कूल बसों की टक्कर मे दस बच्चे घायल, 4 बच्चों की हालात गंभीर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हो गया है। दो स्कूल बस आपस में टकराने से 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। चार बच्चों को चिंताजनक हालत के चलते एसडी ग्लोबल अस्पताल, मेरठ रेफर किया गया है।

i
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शहर थाना क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ पर दो स्कूल बस आपस में टकरा गई। हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। चार बच्चों को चिंताजनक हालत के चलते एसडी ग्लोबल अस्पताल, मेरठ रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की वजह बसों की तेज रफ्तार बताई जा रही है।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
