उत्तराखंड में बड़ा हादसा, रामनगर की ढेला नदी में कार बहने से 9 लोगों की मौत

उत्तराखंड के रामनगर के ढेला नदी में कार बहने से 9 लोगों की मौत हो गई है। एक लड़की को जिंदा बचाया गया है। वहीं, करीब 5 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा हुआ है। रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। एक लड़की को जिंदा बचाया गया है। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे यह पर्यटक ढेला नदी के रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार अचानक बह गई। यह पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम धामी ने कहा कि भारी जल प्रवाह के बीच रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से कार सवारों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 08 Jul 2022, 9:48 AM