दिल्ली में नए साल पर बड़ा हादसा, नर्सिंग होम में आग लगने से 2 महिलाओं की मौत, 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि हम वैधता (केयर होम की एनओसी) की जांच कर रहे हैं। साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले कि जांच जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में नए साल पर बड़ा हादसा हुआ है। नर्सिंग होम में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाए गए लोग वरिष्ठ नागरिक और उनके अटेंडेंट हैं।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि हम वैधता (केयर होम की एनओसी) की जांच कर रहे हैं। साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले कि जांच जारी है। वहीं, दमकल विभाग के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। लोगों को तेजी से बाहर निकाला गया। भीषण आग की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई।


दिल्ली में बीते साल भी आग लगने की कई घटनाएं सामने आई थी। बीते साल 25 नवंबर को चांदनी चौक में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 5 इमारतें पूरी तरह जलकर राख हो गई थीं। इसके अलावा भी दिल्ली के कई इलाकों में छिटपुट आग की घटनाएं सामने आई थीं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia