पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज केस होंगे रद्द, लेकिन अन्नदाताओं से की ये अपील

किसान नेताओं से मुलाकात के दौरान सीएम चन्नी ने कहा कि पराली जलाना पर्यावरण के लिए फायदेमंद नहीं है। ऐसे में किसान इसे जलाना बंद करें। अगर कोई इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
i

पंजाब सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पंजाब सरकार ने कहा कि खेतों में पराली या एग्रीकल्‍चर वेस्‍ट जलाने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए जाएंगे। हालांकि किसान नेताओं से मुलाकात के दौरान सीएम चन्नी ने कहा कि पराली जलाना पर्यावरण के लिए फायदेमंद नहीं है। ऐसे में किसान इसे जलाना बंद करें। अगर कोई इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि मैं किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील कर रहा हूं। इस मामले में केंद्र सरकार को भी यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि किसान पराली न जलाएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए