बिहार BJP में बड़ा बदलाव, एक साथ बदले गए 45 जिलाध्यक्ष, आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर घबराई पार्टी?

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यों की सूची जारी करने के बाद पार्टी में सरगर्मी बढ़ गई है। पार्टी के कुछ नेताओं में मायूसी है तो कुछ इस नई सूची से सहमत दिख रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार बीजेपी में होली के ठीक बाद बड़े पैमाने पर बदलाव कर दिया गया है। पार्टी ने 45 जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। सवाल यह है कि क्या आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आने वाले नतीजों और मौजूदा गठबंधन सरकार से बीजेपी डरी हुई है? आखिर क्यों पार्टी ने एक साथ 45 जिलाध्यक्षों को बदल दिया।? जाहिर है 2024 का अगला लोकसभा चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव इन्हीं जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में लड़ा जाना है।

नए जिलाध्यक्षों के नामों की सूची पर नजर डालने तो यह साफ हो जाता है कि इसमें समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की पार्टी ने पूरी कोशिश की है। इनमें अगड़ी जाति से लेकर पिछड़ी और यहां तक की अतिपिछड़ी जाति से आने वाले लोगों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।


बिहार बीजेपी के अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने के बाद पार्टी में सरगर्मी बढ़ गई है। पार्टी के कुछ नेताओं में मायूसी है तो कुछ इस नई सूची से सहमत दिख रहे हैं। नए जिलाध्यक्ष, चुनावों में पार्टी के लिए कितने फायदेमंद साबित होंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन जो अहम सवाल है वो यह है कि आखिर एक साथ 45 जिलाध्यक्षों को क्यों बदल दिया गया, क्या पार्टी को इनके नेतृत्व में चुनावों में जीत का भरोसा नहीं था?

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia