जम्मू कश्मीर के शोपियां में गाड़ी के अंदर बड़ा धमाका, 3 जवान घायल, आईजीपी कश्मीर बोले- IED ब्लास्ट की आशंका

आईजीपी कश्मीर ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह धमाका ग्रेनेड से हुआ है या फिर पहले से ही गाड़ी में आईईडी लगाया गया हो या फिर गाड़ी की बैटरी ब्लास्ट कर गई हो। हम मामले की जांच कर रहे हैं जल्द ही इसके बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक गाड़ी में धमाके की खबर है। इस दौरान सेना के 3 जवान घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना शोपियां जिले के सेडो की है। खबरो के मुताबिक, जिस गाड़ी में ये धमाका हुआ है उसे किराए पर ली गई थी।

आईजीपी कश्मीर ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह धमाका ग्रेनेड से हुआ है या फिर पहले से ही गाड़ी में आईईडी लगाया गया हो या फिर गाड़ी की बैटरी ब्लास्ट कर गई हो। हम मामले की जांच कर रहे हैं जल्द ही इसके बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में हिंदुओं, खासकर कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा है. मंगलवार को कश्मीर घाटी में एक हिंदू टीचर की हत्या हो गई थी। रजनी बाला नाम की यह शिक्षक 27 साल बाद कश्मीर लौटी थीं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia