बड़ी खबर LIVE: तमिलनाडु के विरुधुनगर में बड़ा हादसा, एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 16 लोगों की मौत, कई घायल

तमिलनाडु: विरुधुनगर के पास कट्टानारपट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ। 16 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हुए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
i

तमिलनाडु के पटाखा कारखाना हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तमिलनाडु में एक पटाखा कारखाने में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि पर रविवार को दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

पुलिस ने रविवार को कहा कि विरुधुनगर के पास एक निजी पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 18 लोग जलकर मर गए और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, “तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा कारखाने में हुए हादसे में हुई जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।”

झारखंड के बोकारो में मालगाड़ी का डिब्बा कार से टकराने के बाद पटरी से उतरा

झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को ‘लेवल क्रॉसिंग’ पर मालगाड़ी का एक डिब्बा कार से टकराने के बाद पटरी से उतर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना बोकारो थर्मल पुलिस थाना (बीटीपीएस) अंतर्गत ओवरब्रिज के पास हुई, जब मालगाड़ी दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) ऊर्जा संयंत्र से निकल रही थी।

बीटीपीएस के प्रभारी अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया और इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मामले में जांच की जा रही है।

तमिलनाडु: विरुधुनगर के पास कट्टानारपट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ

तमिलनाडु: विरुधुनगर के पास कट्टानारपट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ। 16 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हुए हैं।


परिसीमन बिल SC, ST, चुनावी राज्यों के खिलाफ है इसलिए सभी पार्टियों ने मिलकर इसे हराने का काम किया: खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "कल परिसीमन बिल की हार हुई। परिसीमन बिल SC, ST, चुनावी राज्यों के खिलाफ है इसलिए सभी पार्टियों ने मिलकर इसे हराने का काम किया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि महिला आरक्षण बिल की हार हुई है। महिला आरक्षण बिल अलग है और नया परिसीमन बिल अलग है। हमने सर्वसम्मति से महिला आरक्षण बिल को 2023 में पारित किया था... उन्होंने 30 महीने तक उसे ठंडे बस्ते में क्यों रखा? 2023 में जो बिल पास हुआ था वह अब तक नोटिफाई नहीं किया गया था, सिर्फ़ 16 तारीख़ को वह नोटिफाई किया गया... प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मैं भर्त्सना करता हूं। हम महिला आरक्षण के साथ हैं... 2010 से पहले हम यह बिल लाए थे, लेकिन तब वह पास नहीं हो सका... 2023 में हमने समर्थन किया और यह पास हुआ तो उन्होंने उसे लागू क्यों नहीं किया?... बीजेपी कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं करती... और वे आज बात कर रहे हैं कि कांग्रेस महिला विरोधी है... इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, सरोजिनी नायडू जैसी सशक्त महिलाओं ने हमारी पार्टी का नेतृत्व किया है... इसलिए इनके झूठे बयानों में किसी को नहीं आना चाहिए, मैं इसकी निंदा करता हूं।"

जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं: अखिलेश यादव

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संसद में नारी शक्ति संशोधन विधेयक पारित न होने के मामले को लेकर रविवार को सत्‍तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं की जा सकती।

यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘‘ सरकार के इरादों की हार और परिसीमन विधेयक को पास कराने में नाकामी का मतलब है कि सरकार लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती और इसलिए उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। असल मायने में विपक्ष ही लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है।"


'मोदी सरकार महिला आरक्षण का इस्तेमाल एक कवच के तौर पर करना चाहती है', के.सी. वेणुगोपाल का आरोप

ये कायदा नहीं होता कि आप राष्ट्र के संबोधन में राजनीति करें- कांग्रेस नेता अशोक गहलोत


प्रधानमंत्री का महिला आरक्षण विधेयक पर देश को गुमराह करने का विकल्प चुनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण:ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि यह ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘‘देश को गुमराह’’ करने का विकल्प चुना।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ‘‘महिलाओं को ढाल के रूप में इस्तेमाल करके’’ परिसीमन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की साजिश रच रही है।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री ने ईमानदारी से इस मुद्दे को सुलझाने के बजाय देश को गुमराह करने का विकल्प चुना।’’

इटली में गुरुद्वारे से निकलते समय दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या

इटली में बर्गामो प्रांत के कोवो में दो भारतीयों की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे एक गुरुद्वारे से बाहर निकल रहे थे। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह खबर दी।

यह गुरुद्वारा एक गोदाम में था जिसका इस्तेमाल पूजा स्थल के रूप में किया जा रहा था।

‘ला सिसिलिया’ अखबार के अनुसार, यह हमला शुक्रवार को मध्य रात्रि से कुछ देर पहले शहर के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के सामने स्थित चौक में हुआ।

मृतकों की पहचान कोवो निवासी 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और एग्नाडेलो निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।


बलिया में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करने पर युवक को 25 साल की कैद

 बलिया जिले की एक विशेष अदालत ने एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करने के ढाई साल पुराने मामले में आरोपी युवक को दोषी ठहराते हुए 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 23 नवंबर 2023 को तड़के गांव के ही रहने वाले बंटी चौहान ने 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया था। घटना के बाद किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी।

'विपक्ष की एकता ने बीजेपी के मनसूबों को धूल चटा दी', परिसीमन बिल पर अखिलेश यादव


बिहार: तेजस्वी का सीएम सम्राट पर निशाना, बोले- इनको चलाने के लिए दिल्ली से PMO से लोग आ रहे हैं

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया


दिल्ली: BJP ने देश की महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने का काम किया- कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन में पद की गरिमा का ख्याल नहीं रखा गया- राजद सांसद मनोज झा

विपक्ष ने कहा है कि पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में पद की गरिमा का ख्याल नहीं रखा। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "प्रधानमंत्री के दो राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने जिस तरह का संदेश दिया वो महिला आरक्षण पर कम और राजनीतिक पार्टियों को कोसना, नीचा दिखाना ज्यादा था। ये पद की गरिमा के अनुरूप बिल्कुल नहीं था।"


प्रमोदी तिवारी का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- सिर्फ चुनावी स्टंट के लिए... हम 2023 में महिला आरक्षण विधेयक को समर्थन दे चुके हैं

आंध्र प्रदेश: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की


ED ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर के आवास पर छापा मारा

नेतन्याहू के गुस्से से घबराए ट्रंप? लेबनान पर हमला रोकने वाले आर्डर के बाद इजरायल की करने लगे तारीफ

ईरान संकट के बीच इजरायल और अमेरिका के बीच गरमागरमी देखने को मिली। बीते दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान पर हमले रोकने को लेकर बड़ा बयान दिया, जिससे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गए। इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति का नया बयान सामने आया, जिसमें वह इजरायल को यूएस का महान सहयोगी बता रहे हैं।

ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, "चाहे लोग इजरायल को पसंद करें या नहीं, उन्होंने खुद को अमेरिका का एक महान सहयोगी साबित किया है। वे हिम्मत वाले, बोल्ड, लॉयल और स्मार्ट हैं और दूसरों के उलट जिन्होंने लड़ाई और तनाव के समय अपना असली रंग दिखाया है, इजरायल कड़ी मेहनत करता है और जीतना जानता है।"


मिर्जापुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

 मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी में शनिवार रात हुई।

मड़िहान थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मंजरी राव ने पत्रकारों को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार वीरेंद्र कुमार (35), विजय कुमार (38) और राजेश (41) मिर्जापुर से मड़िहान की तरफ जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिल्ली: एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन ने 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' में हिस्सा लिया


उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

उज्जैन: अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हुए 


हिजबुल्ला ने इजरायल को दी चेतावनी, कहा- संघर्ष-विराम उल्लंघन का मिलेगा करारा जवाब

हिजबुल्लाह के नेता नईम कासिम ने कहा कि इजरायल के साथ संघर्ष-विराम का मतलब पूरी तरह से हमले बंद होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान में किसी तरह का उल्लंघन करता है, तो उसका जवाब दिया जाएगा।

कासिम ने अपने बयान में कहा कि एकतरफा संघर्षविराम नहीं हो सकता। उन्होंने साफ किया कि अगर आक्रामक कार्रवाई जारी रहती है, तो हिजबुल्लाह के लड़ाके उसी हिसाब से जवाब देंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए