उत्तर प्रदेश में नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत से जुड़ी बड़ी खबर! आरक्षण की हुई घोषणा, अधिसूचना जारी

अधिसूचना के मुताबिक, 17 में से 8 नगर निगम सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, 2 अनुसूचित जाति, 2 पिछड़ा और एक अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरिक्षित रहेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, 17 में से 8 नगर निगम सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, 2 अनुसूचित जाति, 2 पिछड़ा और एक अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरिक्षित रहेगा। उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं। 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायते हैं।

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत से जुड़ी बड़ी खबर! आरक्षण की हुई घोषणा, अधिसूचना जारी

प्रदेश में निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा होनी है। आगामी 15 जनवरी के पहले राज्य में निकाय चुनाव संपन्न होने हैं। प्रदेश के 762 नगर निकाय में चुनाव होना है। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायत हैं।


200 नगर पालिका के लिए 40 सीटें महिला, 27 सीते एससी वर्ग, 54 ओबीसी और 79 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। 545 नगर पंचायत चेयरमैनों के लिए 147 सीटें पिछड़ा वर्ग, 49 सीटें पिछड़ा वर्ग महिला, 98 पिछड़ा वर्ग अन्य तथा 107 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia