जयपुर में कांग्रेस की बड़ी रैली, खड़गे और सोनिया गांधी भरेंगे चुनावी हुंकार, जनता के बीच लॉन्च करेंगे घोषणापत्र

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियों पर फोकस किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिला, युवा, किसान, मजदूर और बेरोजगार पर फोकस किया गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

लोकसभा चुनाव का महा मुकाबला शुरू हो गया है। आज कांग्रेस राजस्थान के जयपुर में चुनावी हुंकार भरने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी जयपुर में एक बड़ी रैली करने वाले हैं। इस रैली में सार्वजनिक तौर पर पार्टी का चुनावी घोषणापत्र 'न्याय पत्र' लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियों पर फोकस किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिला, युवा, किसान, मजदूर और बेरोजगार पर फोकस किया गया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय शामिल किया। घोषणापत्र में आरक्षण, नौकरी, MSP की गारंटी जाति जनगणना का वादा, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र का नाम ‘न्याय पत्र’ दिया है।

कांग्रेस का कहना है कि हम मिलकर इस अन्याय काल के अंधेरे को दूर करेंगे और भारत के लोगों के लिए एक समृद्ध, न्याय से भरे और सामंजस्यपूर्ण भविष्य का रास्ता बनाएंगे।

ये है कांग्रेस की 5 न्याय गारंटी

कांग्रेस की युवा न्याय ‘गारंटी’

·         हर शिक्षित युवा को 1 लाथ की अप्रेंटिसशिप का अधिकार

·         30 लाख सरकारी नौकरियां

·         पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां

कांग्रेस की नारी न्याय ‘गारंटी’

·         गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये

·         केंद्र सरकार की नई नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण

·         आशा, मिड डे मिल, आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी

·         हर पंचायत में एक अधिकार सहेली

·         कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल

कांग्रेस की किसान न्याय ‘गारंटी’

·         स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ MSP का कानूनी गारंटी

·         कर्ज माफी प्लान लागू करने के लिए आयोग

·         फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर पैसा ट्रांसफर

·         किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी

·         किसानी के लिए जरूरी हर चीज से GST हटेगी

कांग्रेस की श्रमिक न्याय ‘गारंटी’

·         दैनिक मजूरी 400 रुपये, मनरेगा में भी लागू

·         25 लाख का हेल्थ कवर, मुफ्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर,दवा, टेस्ट, सर्जरी

·         शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई पॉलिसी

·         असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा

·         मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी बंद

कांग्रेस की हिस्सेदारी न्याय ‘गारंटी’

·         समानता के लिए हर व्यक्ति और हर वर्ग की गिनती

·         संवैधानिक संशोधनों से 50 फीसदी की सीमा खत्म करेंगे

·         SC/ST/OBC को पूरा हक देंगे

·         जितनी SC/ST की जनसंख्या उतना बजट

·         वन अधिकार कानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसलां


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खड़गे और सोनिया गांधी के जयपुर आने की जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी की गरिमामयी उपस्थिति में जयपुर में 'न्याय पत्र' लॉन्च किया जाएगा। न्याय महोत्सव के इस ऐतिहासिक क्षण में आप सभी की सहभागिता प्रार्थनीय है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia