बिहार: पटना में 14 मई को 15 मिनट का ‘ब्लैकआउट’, शाम 7 बजे बजेगा सायरन, जानें वजह

पटना के डीएम के अनुसार, यह पूर्व निर्धारित अभ्यास केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में प्रशासन, राहत एजेंसियों और नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी और समन्वय क्षमता की जांच करना है।

बिहार: पटना में 14 मई को 15 मिनट का ‘ब्लैकआउट’, शाम 7 बजे बजेगा सायरन, जानें वजह
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

बिहार की राजधानी पटना में 14 मई की शाम विभिन्न शहरी इलाकों में 15 मिनट का ‘सिविल डिफेंस ब्लैकआउट एंड एयर रेड मॉकड्रिल’ किया जाएगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास शाम 7 बजे से 7 बजकर 15 मिनट तक पटना नगर निगम क्षेत्र, दानापुर निजामत, खगौल और फुलवारीशरीफ में किया जाएगा।

पटना के जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह पूर्व निर्धारित अभ्यास केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। बयान में बताया गया कि इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में प्रशासन, राहत एजेंसियों और नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी और समन्वय क्षमता की जांच करना है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार का वास्तविक खतरा नहीं है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। प्रशासन के अनुसार, अभ्यास के दौरान सायरन बजते ही लोगों से घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने अभ्यास को लेकर विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग संयुक्त रूप से पूरे अभ्यास की निगरानी करेंगे और यातायात पुलिस को चिन्हित स्थलों पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अभ्यास से पहले बुधवार को पटना समाहरणालय में ‘टेबल-टॉप एक्सरसाइज’ आयोजित की जाएगी और इसमें अधिकारियों को हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति के आधार पर प्रतिक्रिया और समन्वय का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि पूर्व अभ्यास से वास्तविक आपदा की स्थिति में तंत्र अधिक तेजी और प्रभावी ढंग से काम कर सकेगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia