मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: आरोपी ब्रजेश ठाकुर के दूसरे आश्रय गृह से 11 महिलाएं लापता, केस दर्ज

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की एक और घिनौनी करतूत सामने आई है। मुजफ्फरपुर में ब्रजेश के एक और शेल्टर होम चलाता था। यहां से 11 महिलाओं के गायब होने की खबर सामने आई है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह की सीबीआई जांच के साथ ही मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। ब्रजेश ठाकुर के एक और आश्रय गृह से 11 महिलाओं के लापता होने की खबर सामने आई है। इस मामले में भी ब्रजेश के खिलाफ अब केस दर्ज कर लिया गया है।

पिछले दिनों गर्ल्स शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों से रेप और यौन शोषण मामले का खुलासा होने के बाद इस एनजीओ ने इस शेल्टर होम को बंद कर दिया था। ‘स्‍वाधार केंद्र’ से 11 युवतियां संदिग्‍ध परिस्थितियों में गायब हो गईं हैं और उनका कुछ अता-पता नहीं चल रहा है। एनजीओ ने इन गुमशुदा महिलाओं के बारे में विभाग को जानकारी दी। जिसके बाद सोमवार रात को विभाग के निर्देश के बाद महिला थाने में एनजीओ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि इस साल के शुरुआत में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, मुंबई (टीआईएसएस) ने अपने सोशल ऑडिट के आधार पर मुजफ्फरपुर के साहु रोड स्थित बालिका सुधार गृह (शेल्टर होम) में नाबालिग लड़कियों के साथ कई महीने तक रेप और यौन शोषण होने का खुलासा किया था। इस दौरान कई लड़कियों को गर्भपात के लिए भी मजूबर किया गया था।

मेडिकल जांच में शेल्टर होम की कम से कम 34 बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हुई है। कई पीड़ित बच्चियों ने कोर्ट को बताया कि उन्हें नशीला पदार्थ दिया जाता था फिर उनके साथ रेप किया जाता था। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी होती थी। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि जब होश में आती थीं तो खुद को निर्वस्र पाती थीं।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। लड़कियों से रेप के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में बालिका गृह साहू रोड के अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 31 Jul 2018, 12:06 PM