बिहार: खंडहरनुमा घर में बम विस्फोट से मची अफरा तफरी, 6 बच्चे घायल, कई की हालत गंभीर

घर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे, इस बीच उनकी गेंद उस घर में चली गई। सभी बच्चे घर में गेंद खोजने पहुंच गए। बच्चों को घर में एक डब्बा मिला, जिसे बच्चे ने पटक दिया और विस्फोट हो गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में एक खंडहरनुमा घर में बम विस्फोट में खेल रहे छह बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा स्थित एक खंडहरनुमा घर में विस्फोट हुआ।

बताया जाता है कि घर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे, इस बीच उनकी गेंद उस घर में चली गई। सभी बच्चे घर में गेंद खोजने पहुंच गए। बच्चों को घर में एक डब्बा मिला, जिसे बच्चे ने पटक दिया और विस्फोट हो गया।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि विस्फोट में 6 बच्चे घायल हो गये हैं, जिसमें चार बच्चों को अधिक चोट लगी है। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सभी बच्चे नावकोठी के ही बताए जाते हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यहां बम कैसे पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी ने मामले की जांच की. मौके पर एफएसएल की टीम और बम स्कॉयर्ड की टीम को बुलाया गया। बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ की स्थिति गंभीर है, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की दोपहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा घर के अन्दर गेंद निकालने के लिए घुस गया और गेंद के साथ एक टेप लगा डिब्बा लेकर बाहर निकल आया। डिब्बा खोलने के क्रम में दिवाल पर पटकने से विस्फोट हुआ। जिसमें आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये। आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बच्चों की पहचान नीतीश कुमार पिता- विजय साह, सिन्टु कुमार पिता- सुनील साह, भुल्ली कुमारी पिता-सुनील साह,अंकुश कुमार पिता-सुनील साह,स्वाति कुमारी पिता- जितेन्द्र महतो के रूप में हुई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia