बिहार चुनाव: मंत्री ने पोलिंग बूथ पर कमल का लोगो वाला मास्क पहन सरेआम किया आचार संहिता का उल्लंघन, दर्ज होगी FIR

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार वोट डालने के दौरान कमल के फूल की प्रिंट वाला मास्क पहने एक मतदान केंद्र का दौरा कर विवादों में आ गए। कुमार गया शहर से बीजेपी के उम्मीदवार हैं

फोटो: सोशल मीडिया
i

बिहार में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण की 71 सीटों पर आज बिहार की जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन इस बीच बीजेपी के कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री डॉ प्रेम कुमार की गया शहरी सीट पर भी मतदान करने पहुंचे, जहां जमकर आचार संहिता उल्लंघन किया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार वोट डालने के दौरान कमल के फूल की प्रिंट वाला मास्क पहने एक मतदान केंद्र का दौरा कर विवादों में आ गए। कुमार गया शहर से बीजेपी के उम्मीदवार हैं और वे इस सीट से छह बार चुने गए हैं। बुधवार को, वह कमल के प्रिंट वाला पीले रंग का फेस मास्क पहने नजर आएं। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, मतदान की शुरुआत से 36 घंटे पहले प्रचार अभियान समाप्त हो गया। राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि पार्टी इसे चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 28 Oct 2020, 2:24 PM