बिहार: पूर्वी चंपारण के पलनवा में भीषण हादसा, रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, 20 से अधिक झुलसे, 8 की हालत गंभीर

पुलिस के मुताबिक, पखनहिया गांव निवासी अच्छे लाल साह के घर में गुरुवार की रात रसोई गैस रिसाव हुआ, इससे घर में गैस भर गया। खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाने की कोशिश की गई, उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र के एक घर में रिसाव के कारण रसोई गैस में सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में पूरे घर में आग फैल गई। इससे 20 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों मे आठ की हालत गंभीर बताई जाती है।

पुलिस के मुताबिक, पखनहिया गांव निवासी अच्छे लाल साह के घर में गुरुवार की रात रसोई गैस रिसाव हुआ, इससे घर में गैस भर गया। खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाने की कोशिश की गई, उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में करीब 20 से अधिक लोग झुलस गए है, इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग पूरे घर में फैल गई और घर के सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। मामले कीजानकारी मिलते ही पलनवा थानाध्यक्ष ललन कुमार, सीओ मणिभूषण कुमार सदल बल पहुंचे और स्थिति का आकलन किया। इसके बाद कई झुलसे गए लोगों को बेतिया, रक्सौल, मोतिहारी के अस्पतालों में भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घायलों मे आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले ने जांच कि जा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia