बिहार: सारण में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई चार, 3 गिरफ्तार, 8 के खिलाफ FIR दर्ज

छपरा के एसपी ने एक बयान में कहा कि SIT गठित कर 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। छपरा के एसपी ने एक बयान में कहा कि SIT गठित कर 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले एक बयान में सारण पुलिस ने बताया था कि मसरख थाना अंतर्गत ब्राहिमपुर गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया था कि इस मामले में केस दर्ज कर 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT गठित की गई है, ताकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 17 Oct 2024, 9:05 AM