बंगाल हिंसा: कलकत्ता हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी बीरभूम मामले की जांच, 7 अप्रैल तक देनी है रिपोर्ट

सात अप्रैल तक सीबीआई को देनी होगी रिपोर्ट। अब तक इस मामले की जांच एसआईटी कर रही थी।

फोटो: ANI
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कलकत्ता हाईकोर्ट ने रामपुरहाट, बीरभूम मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है। आपको बता दें, सात अप्रैल तक सीबीआई को देनी होगी रिपोर्ट। अब तक इस मामले की जांच एसआईटी कर रही थी।

आपको बता दें, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता की हत्‍या कर दी गई थी। इस हत्या के कुछ देर बाद ही रामपुरहाट के करीब बक्तुई गांव में दर्जनभर झोपड़ियों को आग लगा दी गई। इसमें दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की जलने से मौत हो गई थी।


उधर बीरभूम के बक्तुई गांव में लोगों की हत्याओं के मामले में गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने मानवाधिकार आयोग का रूख किया। एडवोकेट अमरीश रंजन पांडे, राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस और एडवोकेट अंबुज दीक्षित, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर, कानूनी प्रकोष्ठ, भारतीय युवा कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ बीरभूम के बक्तुई गांव में लोगों की हत्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए मानवाधिकार आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई ।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 25 Mar 2022, 10:47 AM