अशोका यूनिवर्सिटी विवाद में बीजेपी ने सुब्रमण्यम को घेरा, लगाया छात्रों को उकसाने का आरोप

मुंबई बीजेपी के प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने आरोप लगाया है कि अरविंद सुब्रमण्यन छात्र विद्रोह के लिए उकसा रहे हैं। इस बारे में सोचें कि ये किस तरह के अकादमिक व्यक्ति हैं जो किसी उद्देश्य के साथ कुछ करने के बजाय विद्रोह को उकसाने में अपना समय केंद्रित कर रहे हैं।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अशोका यूनिवर्सिटी विवाद में बीजेपी ने देश के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर विश्वविद्यालय के छात्रों को विद्रोह के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सुब्रमण्यम ने हाल ही में प्रताप भानु मेहता के यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण विश्वविद्यालय में भारी विवाद चल रहा है।

मुंबई बीजेपी के प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने एक ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा, "अरविंद सुब्रमण्यन एक छात्र विद्रोह के लिए उकसा रहे हैं। इस बारे में सोचें कि ये किस तरह के शिक्षक या अकादमिक व्यक्ति हैं जो किसी उद्देश्य के साथ कुछ करने के बजाय विद्रोह को उकसाने में अपना समय केंद्रित कर रहे हैं।”

नखुआ ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी संलग्न किया है, जिसमें सुब्रमण्यन को छात्रों को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "आप जानते हैं कि इन कामों को कैसे करना है। आपने पिछले कुछ दिनों में इसे बहुत अच्छे से किया है। आप इसे जारी रखें।” हालांकि उक्त वीडियो में 'कामों' का सटीक संदर्भ स्पष्ट नहीं है, जिससे यह साबित हो कि यह विद्रोह को उकसाता है।

वहीं, प्रताप भानु मेहता के इस्तीफे के संदर्भ में यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक पत्र में कहा कि हालिया घटनाएं फैकल्टी की सुरक्षा में संस्थापक, चांसलर और वाइस-चांसलर की विफलता की ओर इशारा करता है। छात्रों ने कहा कि प्रोफेसर मेहता और सुब्रमण्यम संकाय के अमूल्य सदस्य हैं और वे उन परिस्थितियों से दुखी हैं जिनके कारण इस्तीफे हुए।

मेहता के इस्तीफे के तुरंत बाद, छात्रों और फैकल्टी ने सामने आ रही घटनाओं पर संस्थापक और विश्वविद्यालय प्रशासन से पारदर्शिता की मांग की थी। छात्रों ने कहा कि उन्हें इस्तीफे की जानकारी वाइस चांसलर मालाबिका सरकार, चांसलर रुद्रांशु मुखर्जी और संस्थापकों और ट्रस्टियों से नहीं मिली, बल्कि मीडिया लेखों से इस्तीफे की जानकारी मिल रही है। छात्रों और फैकल्टी ने कहा, "संचार के स्पष्ट चैनलों को स्थापित करने, उन्हें जवाबदेह बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है।"

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia