BJP भगाओ महंगाई हटाओ प्रदर्शन: अमेठी दौरे पर राहुल-प्रियंका गांधी, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस का कहना है कि देश में लगातार महंगाई बढ़ती चली जा रही है। इसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं तब डीजल और पेट्रोल दोगुने भाव में बेचा जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज अमेठी दौरे पर हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत जगदीशपुर स्थित रामलीला मैदान से हारीमऊ तक लगभग छह किलोमीटर की पदयात्रा में शामिल रहेंगे।

BJP भगाओ महंगाई हटाओ प्रदर्शन: अमेठी दौरे पर राहुल-प्रियंका गांधी, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
BJP भगाओ महंगाई हटाओ प्रदर्शन: अमेठी दौरे पर राहुल-प्रियंका गांधी, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
BJP भगाओ महंगाई हटाओ प्रदर्शन: अमेठी दौरे पर राहुल-प्रियंका गांधी, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए अमेठी के सड़कों पर कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिल रहा है। सड़कों पर जनसैलाब दिख रहा है। यूपी कांग्रेस वीडियो और फोटो भी ट्वीट किया है।


कांग्रेस का कहना है कि देश में लगातार महंगाई बढ़ती चली जा रही है। इसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं तब डीजल और पेट्रोल दोगुने भाव में बेचा जा रहा है। उसी को लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रदर्शन हो रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए