कर्नाटक: उपचुनाव से पहले बीजेपी को झटका, सीएम कुमारस्वामी की पत्नी के खिलाफ खड़ा उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक की रामनगर की विधानसभा सीट पर उपचुनाव के ठीक दो दिन पहले वहां चुनाव के लिए खड़े बीजेपी के उम्मीदवार एल चंद्रशेखर ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। इस सीट पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी लड़ रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कर्नाटक में रामनगरा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी को करारा झटका लगा है। बीजेपी उम्मीदवार एल चंद्रशेखर ने वोट डाले जाने से महज दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। इस सीट पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी लड़ रही हैं।

चुनाव से दो दिन पहले एल चंद्रशेखर ने चुनाव से हटने का फैसला किया है। चंद्रशेखर कांग्रेस के एमएलसी सीएम लिंगप्पा के बेटे हैं। उन्होंने दो हफ्ते पहले ही बीजेपी शामिल हुए थे। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर खुद को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं में से किसी ने भी मेरे लिए कैंपेन करने की जहमत नहीं उठाई। मुझे लग रहा था, कि मैं इस उपचुनाव की लड़ाई में बलि का बकरा बनाया जा रहा हूं। उन्होंने इस फैसले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

बता दें कि एचडी कुमारस्वामी ने चन्नपटना और रामनगर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। नतीजे आने के बाद रामनगर विधानसभा से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। कर्नाटक में 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव के नतीजे 6 नवंबर को आएंगे। इसमें शिवमोगा, बेल्लारी और मांड्या लोकसभा सीट शामिल हैं इसके अलावा रामनगर और जमखंडी की विधानसभा सीट शामिल हैं। प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन ने उपचुनाव में बीजेपी के खिलाफ एक साथ चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। कांग्रेस ने बेल्लारी और जमखडी में अपना उम्मीदवार उतारा है तो वहीं जेडीएस के उम्मीदवार शिवमोगा, रामनगर और मांड्या में चुनाव मैदान में हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia