महाराष्ट्रः BJP पार्षद ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़!, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई के भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पार्षद) नितिन तेलवाना ने महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

मुंबई के भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें, ये जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी है। आरोप है कि मुरबाड से नगरसेवक (पार्षद) नितिन तेलवाना ने महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बीजेपी पार्षद को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता नितिन तेलवाना को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया। उनपर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना बुधवार (3 फरवरी) की बताई जा रही है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया, ठाणे के मुरबाड से बीजेपी नगरसेवक नितिन तेलवाना ने बुधवार रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।

इस मामले में उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीजेपी नेता नितिन तेलवाना के खिलाफ आईपीसी धारा 452, 354, 354, 506-A, और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia