संजय राउत का मोदी सरकार पर हमला, कहा- BJP हारने जा रही, भगवान राम भी नहीं बचा रहे

संजय राउत ने कहा कि बीजेपी 400 सीटें क्या 200 सीटें भी पार नहीं कर पाएंगे। आप हारने जा रहे हो। आपको भगवान राम भी नहीं बचा रहे हैं।

 (फोटो - Getty Images)
i

शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को तोड़ो, शिवसेना को तोड़ो। हेमंत सोरेन पर छापेमारी करो, केजरीवाल पर छापेमारी करो। ये नौटंकी क्यों चल रही है? संजय राउत ने कहा कि 400 सीटें क्या आप 200 सीटें भी पार नहीं कर पाएंगे। आप हारने जा रहे हो। आपको भगवान राम भी नहीं बचा रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए