केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डरा रही है बीजेपी, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठाया मुद्दा

चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जासूसी की जा रही है। महंत ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के निर्वाचित जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यों को डराने की कोशिश कर रही है।

केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डरा रही है बीजेपी, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठाया मुद्दा
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डरा रही है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया। सदन में हंगामे के बीच कार्यवाही एक बार स्थगित करनी पड़ी और कांग्रेस विधायकों को निलंबित भी किया गया, क्योंकि वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन में आसन के समक्ष आ गए थे।

शुक्रवार को सदन की करवाई शुरू हुई तब कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल को बाधित किया और आरोप लगाया कि राज्य में विपक्ष को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस के आरोप के बाद सदन में हंगामा हो गया। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही फिर शुरू होने के बाद, कांग्रेस सदस्यों ने इस मुद्दे को एक बार फिर से उठाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के बीचों बीच आ गए। इसके बाद विधानसभा के नियमों के अनुसार उन्हें स्वतः निलंबित कर दिया गया।


विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनके निलंबन की घोषणा के बाद, कांग्रेस सदस्य सदन से बाहर चले गए। इसके बाद कांग्रेस ने दिन भर के लिए विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया।विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जासूसी की जा रही है।

महंत ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के निर्वाचित जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है जिससे कथित तौर पर जिला पंचायत और जनपद पंचायत निकायों के अध्यक्ष के चुनाव को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने कहा, “हमने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया है। हमने दिन भर के लिए विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया है।”

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia