उत्तराखंड BJP की महेंद्र भट्ट को सौंपी गई कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे महेंद्र भट्ट को पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंप दी है। पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक को उनके पद से हटा दिया गया है। बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

कौन हैं महेंद्र भट्ट?

महेंद्र भट्ट की उम्र 50 साल है। वह 2017 से 2022 तक बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इसी साल राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कहा जा जा रहा है कि गढ़वाल एक ब्राह्मण नेता महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने जाति और क्षेत्र के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं क्षेत्र के ठाकुर नेता हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 30 Jul 2022, 10:27 AM