'BJP की डबल इंजन वाली सरकार ने भ्रष्टाचार और महंगाई को दिया बढ़ावा, आम आदमी तबाह'

हिमाचल की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार रामपुर क्षेत्र के विकास की अनदेखी कर रही है और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में शुरू की गई परियोजनाएं ठप पड़ी हैं। लोग वीरभद्र सिंह के समय के कार्यो को कभी नहीं भूल सकते।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बीजेपी की डबल इंजन केंद्र और राज्य सरकारों ने केवल भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है, जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है। दरअसल, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के गृहनगर रामपुर बुशहर में सोमवार को एक 'मेगा' महिला सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने भाषण में यह टिप्पणी की।

कांग्रेस नेता ने महिलाओं से अपने क्षेत्रों के विकास के लिए राजनीति में शामिल होने के लिए कहा। हजारों महिलाओं की उपस्थिति के साथ, कांग्रेस के राज्य प्रमुख ने क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने महिला पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को 20 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।

सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार रामपुर क्षेत्र के विकास की अनदेखी कर रही है और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में शुरू की गई परियोजनाएं ठप पड़ी हैं। लोग वीरभद्र सिंह के समय के कार्यो को कभी नहीं भूल सकते।

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह, रामपुर विधायक नंद लाल, रोहड़ू विधायक मोहन लाल ब्रक्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल भी मौजूद रहे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia