मुंबई डॉकयार्ड में तैनात INS रणवीर में विस्फोट, 3 नौसैनिकों की मौत, 11 घायल, जांच के आदेश

नौसेना ने बताया कि आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। पांच राजपूत श्रेणी के विध्वंसकों में से चौथा- आईएनएस रणवीर 28 अक्टूबर, 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

फोटोः ANI
फोटोः ANI
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय नौसेना के मुंबई स्थित डॉकयार्ड पर तैनात आईएनएस रणवीर के अंदर आज अचानक एक भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें नौसेना के तीन जवान शहीद हो गए। इस दुखद घटना में जहाज पर सवार करीब 11 नौसनिक घायल हुए हैं जिनका नौसेना अस्पताल में इलाज जारी है। भारतीय नौसेना के विध्वंसक रणवीर में मंगलवार को उस समय यह विस्फोट हुआ जब यह युद्धपोत मुंबई हार्बर पर था।

इस घटना को लेकर एक बयान में भारतीय नौसेना ने बताया है कि आज मुंबई नेवल डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई। जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। हादसे में कोई बड़ी सामग्री क्षति नहीं हुई है।


नौसेना ने बताया कि आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। पांच राजपूत श्रेणी के विध्वंसकों में से चौथे- आईएनएस रणवीर को 28 अक्टूबर, 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। विस्फोट के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia