बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, 3 महिला समेत 4 लोग घायल

रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु शहर की काफी प्रसिद्ध जगह है, रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इंदिरानगर में रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट की खबर सामने आई है। रामेश्वरम कैफे में हुए इस ब्लास्ट में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। विस्फोट का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

खबरों के मुताबिक, पुलिस को सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका थी, लेकिन शुरुआती जांच में इस बात से इनकार किया गया है। फिलहाल, चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष है।

रामेश्वरम कैफे में विस्फोट की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पुलिस जांच में जुटी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि धमाका दोपहर करीब 12:56 बजे हुआ। स्थिति का आकलन करने के लिए कैफे और एचएएल के पास के इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु शहर की काफी प्रसिद्ध जगह है, रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia