UP: कुशीनगर की नारायणी नदी में पलटी नाव, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 7 लोगों को बचाया गया

बताया जा रहा है कि हदासा उस समय हुआ जब खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सालिकपुर स्थित नारायणी नोज से होकर नदी उस पार धान काटने मजदूरों नाव से जा रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
i

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर की नारायणी नदी में बड़ा नाव हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक नाव पलटने से 10 लोग डूब गए। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद सात लोगों को बचा लिया गया है। जबकी तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में दो युवती और एक महिला शामिल है।

बताया जा रहा है कि हदासा उस समय हुआ जब खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सालिकपुर स्थित नारायणी नोज से होकर नदी उस पार धान काटने मजदूरों नाव से जा रहे थे। इस नाव हादसे में पनियहवा के पथलहवा निवासी एक 38 वर्षीय महिला और 18 और 16 वर्षीय दो लडकियां पानी के बहाव में लापता हो गईं हैं। इसकी सूचना पाकर गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची सालिकपुर चौकी की पुलिस पानी में डूबे लोगों की खोजबीन की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए