अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, बांद्रा में अपने घर पर लगाई फांसी

मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की।रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी।हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की।

सुशांत सिंह राजपूत ने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली।इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं। 'काय पो छे!' में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।इसके बाद सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia