मुंबई: जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई। इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता पर बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

फोटो: Getty Images
i

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है। हालांकि अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई। इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता पर बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मुंबई पुलिस के आधिकारिक संदेश में बताया गया कि जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच जारी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया।


मुंबई पुलिस के अनुसार जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ के भी घायल होने की बात सामने आई थी। हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है। मुंबई पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और कई लोगों से पूछताछ की।

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया, जिसमें अनिल पंडित नामक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई। वहीं, एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें अनिल पंडित नामक शख्स खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए घटना की जिम्मेदारी लेते सुना गया। उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी धमकी दी। 

इस ऑडियो क्लिप में सुना जा सकता है कि अनिल पंडित नाम का शख्स सीधे तौर पर कह रहा है कि टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वो मैंने और मेरे छोटे भाई अमरन सिंद्धू ने कराया है। टाइगर को हमने समझाया था, लेकिन उनको समझ नहीं आया। अनिल पंडित ने कहा कि जो भी फिल्म इंडस्ट्री में हमसे अलग होकर या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका यही हश्र होगा। 

ऑडियो में अनिल नाम का शख्स सलमान को भी धमकी देते सुनाई पड़ रहा है। शख्स कह रहा है कि अगर सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो अंजाम बहुत बुरा होगा।