असम-मिजोरम सीमा विवाद: CM हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, मिजोरम के सीएम बोले- शांति से निपटेगा मामला

मिजोरम पुलिस ने मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह मामला कोलासिब में दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं दोनों राज्यों ने एक- दूसरे राज्य के पुलिस अधिकारियों को समन भी जारी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प के बाद दोनों राज्यों के बीच अब भी तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। इस बीच मिजोरम सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मिजोरम पुलिस ने मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह मामला कोलासिब में दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं दोनों राज्यों ने एक- दूसरे राज्य के पुलिस अधिकारियों को समन भी जारी किया है।

मिजोरम सरकार का आरोप है कि सीमा विवाद की शुरुआत असम से हुई है। असम की ओर से पहली फायरिंग की गई, जिसके बाद मिजोरम पुलिस ने जवाब दिया। वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा का कहना है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उनके भाई की तरह हैं और वे इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे।


बता दें कि मिजोरम पुलिस ने असम के अधिकारियों की एक टीम पर सोमवार को गोलीबारी कर दी थी जिसमें में असम पुलिस के पांच कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी और एक पुलिस अधीक्षक सहित 50 से अधिक अन्य लोग जख्मी हो गए थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia