अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर अरेस्ट, गुजरात से हुई गिरफ्तारी

दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने गुजरात के भुज से अरेस्ट किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने दोनों शूटर्स को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात से हुई है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने गुजरात के भुज से अरेस्ट किया है और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।


मुंबई में सलमान खान के बाहर रविवार तड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग की थी। यह गोलीबारी बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर की गई थी। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। तभी से पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia