बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच टूटा युद्धविराम? US ने तेहरान पर दागीं मिसाइलें, ईरान ने भी US नेवी के 5वें बेड़े पर किया अटैक

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम टूट गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। उधर, ईरान ने US नेवी के 5वें बेड़े पर हमला किया है, जॉर्डन में अमेरिकी बेस को भी निशाना बनाया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अफ़गानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए और 14 घायल हो गए।

जाने-माने तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का चेन्नई में उम्र से जुड़ी बीमारी के कारण निधन हो गया।

जम्मू-कश्मीर: उरी में अचानक ग्रेनेड फटने से दौ सैनिकों की मौत

 जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में मंगलवार को दुर्घटनावश एक ग्रेनेड के फटने से दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उरी के कमलकोट स्थित एक शिविर में उपकरणों के नियमित हस्तांतरण के दौरान एक हैंड ग्रेनेड गलती से फट गया, जिससे दो जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


ईरान ने बहरीन में US नेवी के 5वें बेड़े पर किया हमला  

दिल्ली: मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस मुठभेड़ में वांटेड अपराधी सोनू घायल।


अमेरिका-ईरान के बीच टूट गया युद्धविराम? यूएस ने तेहरान पर दागीं मिसाइलें

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम टूट गया है। सैन्य हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका बुरी तरह से ईरान पर भड़क गया है और अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia