बड़ी खबर LIVE: 'BJP में सीएम सिर्फ ‘कूरियर-मैसेंजर’, ऊपर से आती है पर्ची', मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव का तंज

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा किBJP राज में मुख्यमंत्री की भूमिका सिर्फ 'कूरियर-मैसेंजर' तक सीमित होकर रह गई है और मंत्रिमंडल विस्तार में उनका कोई वास्तविक योगदान नहीं होता।

फोटोः सोशल मीडिया
i

एल्विश यादव से बिश्नोई गिरोह के 'करीबी सहयोगी' ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, धमकी दी

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को एक विदेशी व्हाट्सऐप नंबर से धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को रणदीप मलिक बताया जिसके लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से "नजदीकी संबंध" हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यादव के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने दो दिन के भीतर पैसे नहीं दिए तो वे उन्हें गोली मार देंगे।

पुलिस ने यादव द्वारा सेक्टर 56 पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "यह मंत्रिमंडल केवल और केवल दिखावटी, बनावटी है

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "यह मंत्रिमंडल केवल और केवल दिखावटी, बनावटी है। इसका कोई अर्थ नहीं है। यह सिर्फ जनता को भ्रमित करने के लिए किया गया है। 2027 में जनता इन्हें उखाड़ फेंकेगी। यह सरकार अपनी नाकामी को बचाने के लिए यह कर रही है।"

जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे के पास कबाड़ फैक्ट्री में आग लगी

जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे के पास कबाड़ फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


'BJP में सीएम सिर्फ ‘कूरियर-मैसेंजर’, ऊपर से आती है पर्ची', मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव का तंज

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा किBJP राज में मुख्यमंत्री की भूमिका सिर्फ 'कूरियर-मैसेंजर' तक सीमित होकर रह गई है और मंत्रिमंडल विस्तार में उनका कोई वास्तविक योगदान नहीं होता।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि समय बिताने के लिए करना है कुछ काम। उन्होंने आगे लिखा कि वैसे भी मंत्रिमंडल के विस्तार में तो इनका कोई काम है नहीं। उधर से पर्ची आएगी, यहां तो सिर्फ पढ़ी जाएगी। भाजपा राज में वैसे भी सीएम का मतलब बस यही रह गया है: 'कूरियर मैसेंजर।'

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत, चार घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में रविवार को एक कार के सड़क से फिसलकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सभी लोग रुद्रप्रयाग में एक शादी समारोह से देहरादून लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे दैहलचौरी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर श्रीनगर थाने की पुलिस बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कार में सवार पांचों लोगों को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अनीता भट्ट को श्रीकोट स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


पाकिस्तान: पेट्रोल-डीजल की बेलगाम कीमतों से ट्रांसपोर्टर बेहाल, बोले- 'ये जिंदा दफनाने जैसा'

पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से अवाम पस्त है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का असर आम जन जीवन पर पड़ रहा है। इस बीच पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ट्रांसपोर्टर भी सड़क पर उतर आए। हुक्मरानों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट अनुसार, शनिवार को पेशावर के हाजी कैंप टर्मिनल पर दर्जनों ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर इकट्ठा हुए और पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, ट्रांसपोर्ट लीडर जुबैर अहमद कुरैशी ने कहा कि पेट्रोलियम की कीमतें बढ़ रही हैं जबकि सीएनजी उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा, "ईद आ रही है, लेकिन हाइपरइन्फ्लेशन (बेलगाम महंगाई) ने शॉपिंग को नामुमकिन बना दिया है। बेरोजगारी ने पहले ही गरीबों को तोड़ दिया है। यह निम्न आय वर्ग पर बहुत बड़ा ज़ुल्म है। आटा अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है और ज्यादा महंगाई का मतलब है लोगों को जिंदा दफनाना।"

तमिलनाडु में सत्ता का एकमात्र केंद्र मैं ही रहूंगा : विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार को कहा कि वे अपनी सरकार में एकमात्र "सत्ता का केंद्र" होंगे और उन्होंने खुद को साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले एक आम आदमी के रूप में पेश करने की कोशिश की।

विजय ने कहा कि वह गरीबी और भूख से भलीभांति परिचित हैं, क्योंकि उनका जन्म एक साधारण सहायक फिल्म निर्देशक के पुत्र के रूप में हुआ था, जो कड़ी मेहनत करके सिनेमा जगत में सफलता प्राप्त करना चाहता था।

मुख्यमंत्री ने अपने पहले भाषण में आश्वासन दिया कि उनके शासन में सत्ता का एकमात्र केंद्र वह स्वयं होंगे।

उन्होंने कहा, “यहां केवल एक ही केंद्र है, मेरे नेतृत्व वाला केंद्र। इस तरफ एक केंद्र, उस तरफ एक सत्ता केंद्र, वहां एक और सत्ता केंद्र – इनमें से कुछ भी मौजूद नहीं है, मैं अभी आपको बता रहा हूं।”


लखनऊ: कैबिनेट विस्तार से पहले, UP के CM योगी आदित्यनाथ ने जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की 

करूर: TVK समर्थकों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में सी. जोसेफ विजय को शपथ लेते हुए लाइव देखकर जश्न मनाया


ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट अनोखे इकोसिस्टम को तबाह कर देगा, इस प्रोजेक्ट को रोकें और इस पर फिर से विचार करें: रमेश ने पर्यावरण मंत्री से कहा

तमिलनाडु का सीएम बनते ही थलपति विजय का बड़ा फैसला, राज्य में 200 यूनिट बिजली फ्री

थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बड़ फैसला लिया है। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल का गठन करने वाली फाइल पर साइन किर दिए हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर विजय के पहले तीन आदेश:

  • हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री

  • हर जिले में एंटी ड्रग यूनिट का गठन

  • महिला सुरक्षाबल का गठन


हिमंता बिस्वा सरमा चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता

असम के गुवाहाटी में असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में बीजेपी सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों का प्रमाण है। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से हिमंत बिस्वा सरमा को विधानसभा में एनडीए विधायक दल का नेता चुना है। 102 विधायकों के समर्थन के साथ हम राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने आए हैं। हमें उम्मीद है कि राज्यपाल जल्द ही हिमंत बिस्वा सरमा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नई राजनीतिक संस्कृति सामने आई है। प्रो-एक्टिव सरकार, जवाबदेह सरकार, जनता के प्रति संवेदनशील सरकार और रिपोर्ट कार्ड आधारित सरकार।”

चेन्नई: तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य सचिवालय में कार्यभार संभाला 


CM जोसेफ विजय ने लोगों से अपील की है कि वे उन्हें बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए उचित समय दें

तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय का कहना है कि वे राज्य के वित्त पर एक 'श्वेत पत्र' (White Paper) जारी करने, पारदर्शिता बनाए रखने और आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं।

सीएम जोसेफ विजय ने पिछली DMK सरकार पर राज्य को 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज़ के 'बोझ' तले दबाने का आरोप लगाया है।

थलपति विजय ने तमिलनाडु के सीएम पद की ली शपथ

थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 9 विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए।


त्रिशा कृष्णन चेन्नई में विजय के तमिलनाडु CM शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं

अनुभव और युवा जोश का मेल: विजय के पहले मंत्रिमंडल में TVK के 9 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए विजय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे

एक्सियोस की रिपोर्ट: रूबियो और विटकॉफ ने ईरान के साथ डील में तेजी लाने के लिए मियामी में कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की


तमिलनाडु में थलपति विजय आज लेंगे सीएम पद की शपथ, 9 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

थलपति विजय आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में होगा। पहले विजय 3 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण करने वाले थे, लेकिन उनके एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें सुबह 10 बजे शपथ लेने की सलाह दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए