बड़ी खबर LIVE: कोलंबिया में 7.4 के भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, अब तक 132 मौतें, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 570 लोग घायल बताए जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में आज मानसून सक्रिय रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हिमाचल में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया  

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इसमें 20 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री से बयान की मांग की गई है।

पालघर में भूकंप के लगातार 2 झटके  

महाराष्ट्र के पालघर जिले के जवाहर विक्रमगढ़ इलाके में भूकंप के लगातार 2 झटके महसूस किए गए. 3.2 और 3.4 रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके लगे। लोगों में डर का माहौल है तो प्रशासन ने अलर्ट रहने की अपील की।

देवघर, झारखंड: सावन शिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।


अबतक की बड़ी खबरें

कोलंबिया में 7.4 के भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही; अब तक 132 मौतें

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 570 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप से 1,575 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और दर्जनों घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। 61 इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। पश्चिमी कोलंबिया के प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

देश के बड़े हिस्से में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर के कई राज्य, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए