बड़ी खबर LIVE: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, US का ईरान हमला, होर्मुज फिर किया बंद

दिल्ली में मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के मालिकाना हक वाले एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हमले किए है। ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को सभी जहाजों के लिए बंद कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

US का ईरान पर फिर हमला, जवाब में ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, होर्मुज फिर किया बंद

अमेरिका ने गुरुवार सुबह ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हमले किए है। ईरानी मीडिया के मुताबिक केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, मीनाब और सीरिक में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। कई इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए। इसके जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।

हालांकि, किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को सभी जहाजों के लिए बंद कर दिया है। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसे खारिज कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान समझौते की बातचीत में देरी कर रहा है, इसलिए अमेरिका दबाव बनाए रखेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू विमानों से भी हमले किए।

दिल्ली: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

राजधानी दिल्ली में मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के मालिकाना हक वाले एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

सरकार ने 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज़ ड्यूटी में छूट बढ़ा दी   


उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश, तस्वीरें राजधानी देहरादून की हैं

मणिपुर में 6 लोगों के शव बरामद, लापता नागा बंधकों के होने की आशंका, DNA टेस्ट से होगी पहचान 

मणिपुर के कांगपोकपी जिले के लेइलोन वैफेई गांव में सुरक्षाबलों ने एक सर्च ऑपरेशन में छह लोगों के क्षत-विक्षत शव बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि ये शव 13 मई से लापता छह नागा नागरिकों के हैं, जिनकी हत्या संदिग्ध सशस्त्र उग्रवादियों ने कर दी थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia