बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
उत्तर प्रदेश विनोद साहनी की मौत मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश में लगातार सरकार और सरकार से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर अन्याय कर रहे हैं। वो न केवल अन्याय कर रहे हैं बल्कि कई जगह ऐसी घटनाएं सुनने को मिल रही हैं कि जान ले ले रहे हैं, जान चली जा रही है।

बिहार का स्वास्थ्य विभाग आईसीयू में है : तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जहानाबाद सदर अस्पताल में एक व्यक्ति के पैर के फ्रैक्चर को स्थिर रखने के लिए प्लास्टर की जगह गत्ते का इस्तेमाल किए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का ‘‘स्वास्थ्य विभाग खुद आईसीयू में है।’’
यह घटना बृहस्पतिवार को जहानाबाद सदर अस्पताल में हुई, जहां हुलासगंज में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल होकर पैर में फ्रैक्चर झेलने वाले दो युवकों को चिकित्सकों ने निचले हिस्से में गत्ता बांधकर सहारे के साथ पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘क्या बिहार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि जिला अस्पताल में टूटे पैर पर प्लास्टर चढ़ाने तक के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं। हमारे 17 महीने के कार्यकाल में हमने दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणात्मक बदलाव किए थे, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग उन सुधारवादी नीतियों और निर्णयों को लागू करने में भी असमर्थ है। वह खुद आईसीयू में है।’’
हाई कोर्ट से टीएमसी को राहत, अभिषेक बनर्जी को ऑफिस खाली करने के आदेश पर रोक
कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा विभाग के उस नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित ऑफिस को तुरंत खाली करने का आदेश दिया गया था।
राज्य अग्निशमन सेवा विभाग ने 4 सितंबर को इस आधार पर ऑफिस खाली करने का नोटिस जारी किया था कि कैमक स्ट्रीट की उस बिल्डिंग की 7वीं और 8वीं मंजिल पर स्थित ऑफिस फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं कर रहा था। नोटिस में फायर सेफ्टी सिस्टम में छह तरह की कमियों का हवाला देते हुए 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब मांगा गया था।
तृणमूल कांग्रेस ने बाद में ऑफिस खाली करने के नोटिस को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया।
यह मामला कलकत्ता हाई कोर्ट में जस्टिस कृष्णा राव की सिंगल बेंच के सामने सुनवाई के लिए आया। सुनवाई के आखिर में जस्टिस राव की बेंच ने ऑफिस खाली करने के नोटिस पर 16 सितंबर तक अंतरिम रोक लगा दी। उस दिन बेंच इस मामले में फैसला सुनाएगी।
ओडिशा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से शुक्रवार को ओडिशा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि राज्य के छह स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि 23 अन्य स्थानों पर भारी बारिश हुई।
बुलेटिन के अनुसार, सबसे अधिक 16 सेंटीमीटर बारिश कालाहांडी जिले के गोलामुंडा में दर्ज की गई। इसके बाद मदनपुर रामपुर, भवानीपटना और जूनागढ़ में 14-14 सेंटीमीटर बारिश हुई।
आईएमडी ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नवरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताते हुए चेतावनी जारी की है।
विभाग ने दिन के लिए कंधमाल, गंजम, रायगड़ा, गजपति, बोलांगीर, नुआपाड़ा और मलकानगिरी जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: 12 सितंबर की शाम को दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे
दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए कई प्रमुख सड़कों पर यातायात मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंधों का ऐलान किया है।
इससे पहले पुलिस ने विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) और अति विशिष्ट व्यक्ति (वीवीआईपी) की आवाजाही के कारण शुक्रवार को रात 8:30 बजे तक यातायात मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंधों की घोषणा की थी।
यातायात पुलिस ने 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले एक विस्तृत परामर्श जारी किया।
चीनी राष्ट्रपति की यात्रा के विरोध में तिब्बती समुदाय के सदस्य मजनूं का टीला इलाके में जमा हुए
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत यात्रा के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के मजनूं का टीला इलाके में तिब्बती समुदाय के सदस्य एकत्र हुए।
चीन ने 10 सितंबर को घोषणा की कि चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तिब्बती समुदाय के कई सदस्य एकत्र हुए और मजनूं का टीला इलाके में विरोध मार्च निकाला। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
तृणमूल ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वाले दिन निर्वाचन आयोग की सुनवाई को लेकर सवाल उठाया
तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने शुक्रवार को पार्टी के संगठनात्मक विवाद पर निर्वाचन आयोग की सुनवाई के समय पर सवाल उठाए और इस कदम को ‘‘पूरी तरह से कपटपूर्ण’’ करार दिया। यह सुनवाई 12 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान होनी है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने भी कहा कि ‘‘ममता बनर्जी, तृणमूल की संस्थापक अध्यक्ष, ही तृणमूल हैं।’’
गोखले ने बताया, ‘‘यह सुनवाई शनिवार को होने वाली है, और पहली बार ऐसा हो रहा है कि यह मुख्य कार्यालय में नहीं हो रही है, जब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चल रहा है। क्या यह महज एक संयोग है? सुनवाई का समय पूरी तरह से संदिग्ध लगता है। लेकिन निर्वाचन आयोग एक उच्च संवैधानिक संस्था है, इसलिए हम सुनवाई में शामिल होंगे।’’
उन्होंने कहा कि इस मामले को सिर्फ दो विधायी समूहों के आपसी दावों के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
उत्तर प्रदेश विनोद साहनी की मौत मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश में लगातार सरकार और सरकार से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर अन्याय कर रहे हैं। वो न केवल अन्याय कर रहे हैं बल्कि कई जगह ऐसी घटनाएं सुनने को मिल रही हैं कि जान ले ले रहे हैं, जान चली जा रही है। यह कोई पहली घटना नहीं है... कोई कल्पना कर सकता है कि मंत्री को धरने में बैठना पड़ रहा है वो भी एक सहयोगी मंत्री को... धरने से नहीं बल्कि सरकार को डराने से काम होगा। मंत्री जी से अपील है कि धरने पर मत बैठिए, सरकार को डराएं।"
सत्य निकेतन हादसा : आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
दिल्ली की एक अदालत ने सत्य निकेतन में इमारत ढहने से जुड़े मामले में एक आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास स्थित सत्य निकेतन में छह सितंबर को पांच मंजिला एक इमारत के मरम्मत कार्य के दौरान ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हो गए थे। इस इमारत का इस्तेमाल लड़कों के लिए पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास के संचालन के लिए किया जा रहा था।
पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप लालर शुभम त्यागी की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रहे थे, जो इमारत में पीजी आवास चलाने वालों में कथित तौर पर शामिल थे।
सांसद पप्पू यादव ने कहा, "हम मुख्यमंत्री से पहली मांग करेंगे कि 40 साल में जो सिंचाई मंत्री, कॉन्ट्रैक्टर, सचिव रहे हैं उन सबकी जांच कराएं
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "हम मुख्यमंत्री से पहली मांग करेंगे कि 40 साल में जो सिंचाई मंत्री, कॉन्ट्रैक्टर, सचिव रहे हैं उन सबकी जांच कराएं। अभी तक भागलपुर में कटाव-रोधी कार्य का टेंडर हुआ और बाढ़ से बचाव का काम हुआ, उसकी जांच कराई जाए। जिन्होंने पैसा लूटा है उन्हें जेल में बंद करिए... 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसल बर्बाद हुई है। तीन साल का किसान का ऋण माफ करिए।"
भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मेगा मीटिंग शुरू
दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम पहुंचे।
सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने का मामला- दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जांच और आमने-सामने पूछताछ के लिए सुधांशु और शुभम त्यागी को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
राजस्थान निकाय चुनाव के आखिरी चरण में कई बूथों पर EVM में खराबी के कारण मतदान बाधित हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों के दूसरे और आखिरी चरण के दौरान जयपुर, झुंझुनू, कोटा, पुष्कर और कुछ अन्य जगहों पर कई पोलिंग बूथों पर EVM में खराबी की खबरें आईं, जिससे वोटिंग में रुकावट आई और विरोध-प्रदर्शन हुए।
जयपुर में कातिल बना युवक, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के बाद हुआ फरार
जयपुर के हाथोज इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी और मौके से भाग गया।
घटना करधनी थाना क्षेत्र के स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के पास गोविंदपुरी कॉलोनी में हुई। आरोपी की पहचान राहुल झा के रूप में हुई है, जिस पर अपनी पत्नी गीता झा और तीन बेटियों नंदिनी, राधिका और गौरी की हत्या का संदेह है।
पुलिस के मुताबिक, हत्याओं की जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गोविंद वाटिका में प्लॉट नंबर ए-169 स्थित घर के अलग-अलग कमरों में शव मिले।
डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत किरण ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्याएं पारिवारिक विवाद के कारण हुई होंगी। हालांकि सटीक मकसद अभी तक स्थापित नहीं हुआ है। जांचकर्ताओं को संदेह है कि पीड़ितों पर उस समय हमला किया गया जब वे रात में सो रहे थे। कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया एक पत्थर घर से बरामद किया गया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी को भागने से पहले कथित तौर पर सुबह 7 बजे दूध की डिलीवरी मिली। जब अधिकारी पहुंचे तो उसके बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा घर के अंदर पाए गए।
इस बड़ी घटना से इलाके में सदमा और आक्रोश फैल गया और हत्याओं की खबर फैलने के बाद बड़ी संख्या में निवासी घर के बाहर जमा हो गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एसएचओ सवाई सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
ब्रिक्स समिट: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।
ब्रिक्स समिट: भारत पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश
राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है। दिल्ली में खासकर दक्षिण दिल्ली में अभी हल्की बारिश हुई है, उसके बाद जबरदस्त उमस हो गई है। इससे लोगों में बेचैनी देखी जा रही है। सुबह से ही कई इलाकों में आसमान में बादल देखे गए थे। दोपहर एक बजे के बाद अचानक से मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई।
दिल्ली हाई कोर्ट से विनेश फोगाट को वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप ट्रायल मामले में राहत नहीं
दिल्ली हाई कोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को तुरंत राहत देने से मना कर दिया है। फोगाट ने कजाकिस्तान में होने वाली 2026 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत मांगी थी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की एकल-जज बेंच ने गुरुवार को फोगाट को चयन ट्रायल के लिए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) द्वारा तय योग्यता अहर्ता से अंतरिम छूट देने से यह देखते हुए मना कर दिया कि अहर्ता सभी एथलीटों पर एक जैसी लागू होती है। इस स्टेज पर अकेले पिटीशनर के पक्ष में इसमें ढील नहीं दी जा सकती।
फोगाट ने डब्ल्यूएफआई को निर्देश देने की मांग की थी कि वह उन्हें प्रोविजनल रूप से योग्यता पूल में शामिल करे और उन्हें 14 सितंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले महिलाओं के सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दे।
ईरान के राष्ट्रपति डॉ. पेज़ेशकियन ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के लिए भारत रवाना, ईरानी दूतावास ने दी जानकारी
कड़ी सुरक्षा के बीच बंगाल सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित रॉय को अदालत में पेश किया
पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को कथित अवैध सरकारी जमीन बिक्री मामले में शुक्रवार को मेदिनीपुर की अदालत में पेश किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, रॉय को दिन में कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित अदालत लाया गया।
रॉय की पेशी से पहले अदालत परिसर और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। यह अदालत कोलकाता से करीब 130 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि सीआईडी मामले में पूछताछ के लिए रॉय को हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध कर सकती है।
राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान, कई जगह ईवीएम में खराबी के आरोप
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के लिए शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है और इस दौरान कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं।
मतदान के शुरुआती घंटों में ही जयपुर, झुंझुनू, पुष्कर सहित कई जगह ईवीएम में खराबी की सूचनाएं सामने आईं। ईवीएम के काम नहीं करने के कारण मतदान कुछ समय के लिए रुक गया जिस पर मतदाताओं ने नाराजगी जताई।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में छह नगर निगम, 24 नगर परिषद तथा 117 नगरपालिकाओं में चुनाव हो रहा है और कुल 4,774 वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
ब्रेक ने मेरी गेंदबाजी को प्रभावित किया, दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद मोहम्मद सिराज का बयान
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। ईस्ट जोन विजेता रही। साउथ जोन की तरफ से खेल रहे भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस मुकाबले में प्रभावी नहीं रहे।
मोहम्मद सिराज ने मैच में कुल 41ओवर गेंदबाजी की और महज 1 विकेट ले पाए। इस दौरान उन्होंने 187 रन लुटाए। सिराज के गेंदों की गति भी 125-130 किलोमीटर/घंटा के बीच रही। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित और प्रभावी तेज गेंदबाज सिराज का यह प्रदर्शन निराशाजनक और क्रिकेट विश्लेषकों और फैंस के लिए चौंकाने वाला था।
सिराज का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उनको मिले 2 महीने के ब्रेक ने उनकी गेंदबाजी को प्रभावित किया है। इसी वजह से श्रीलंका सीरीज के दौरान गाले और कोलंबो में हुए टेस्ट मैचों में उनकी गेंदबाजी की गति भी कम रही।
दलीप ट्रॉफी फाइनल की समाप्ति के बाद सिराज ने कहा, "मैं पूरी तरह से एक रिदम गेंदबाज हूं। अगर मैं अपने रंग में नहीं हूं, तो मैं क्रीज से तेजी से नहीं निकल सकता। श्रीलंका में यही मुश्किल थी – मेरा रन-अप बिखरा हुआ लग रहा था। कुछ स्ट्राइड बहुत छोटे थे, कुछ बहुत लंबे, और इससे मेरा फ्लो टूट गया। इससे मेरी गति पर असर पड़ा।
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर मछुआरों को न जाने की सलाह
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम का अपडेट जारी किया गया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर स्थित है, जिसकी वजह से क्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
आईएमडी की ओर से जारी किए गए अपडेट के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी में; और बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल-ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के साथ और उनसे दूर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की गति पहुंचने की आशंका है।
जोधपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर नगर निगम चुनाव में अपना वोट डाला।
दिल्ली -उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।
महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत
यूपी: मुरादाबाद के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात , भारी बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
जोधपुर में राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों के दूसरे और आखिरी चरण में वोटिंग शुरू हो गई है।
बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल
पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार को हड़ताल का फैसला किया है। इससे खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा और निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कई राज्यों मं बैंकिंग सेवाओं पर लगातार चार दिन असर पड़ने की संभावना है।
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS Summit 2026 में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन शुक्रवार को दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। भारत पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। BRICS Summit 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होना है। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख शामिल होंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
