बड़ी खबर LIVE: मानसून सत्र का आखिरी दिन, आज भी हंगामे के आसार, अमेरिका सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट की मौत
मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र में विपक्ष NEET पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है। अमेरिका के टेक्सास में अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है।

आज की बड़ी खबरें
मानसून सत्र का आज आखिरी दिन
मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र में विपक्ष NEET पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है। कल गृह मंत्री अमित शाह ने जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संसद में चर्चा की पेशकश करते हुए स्पीकर को पत्र लिखा है। समय तय होने पर वे गुरुवार को जवाब दे सकते हैं। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को शाह का “लेक्चर” नहीं चाहिए, पहले बताएं कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया।
अमेरिका के टेक्सास में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसे में दोनों पायलट की मौत
अमेरिका के टेक्सास में अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर (AH-64) क्रैश हो गया है। हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। यह विमान हादसा टेक्सास के सलाडो में हुआ। बेल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। कार्यालय की तरफ से बताया गया कि टेक्सास के सलाडो में बुधवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार दो सैनिकों की मौत हो गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
