बड़ी खबर LIVE: ईरान ने होर्मुज में दागे ड्रोन, कॉमर्शियल शिप्स थे टारगेट, अमेरिका का दावा- मार गिराए ड्रोन
भारतीय जहाजों पर हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कई ड्रोन दागे हैं। अमेरिकी सेना का दावा है कि उसने कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने के लिए भेजे गए कई ईरानी "वन-वे अटैक ड्रोन" मार गिराए।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) की स्प्रिंग टर्म 2026 पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने पहुंचीं।
देहरादून, उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) की 158वीं पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।
ईरान ने होर्मुज में दागे ड्रोन, कॉमर्शियल शिप्स थे टारगेट, अमेरिका का दावा- मार गिराए ड्रोन
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कई ड्रोन दागे हैं। अमेरिकी सेना का दावा है कि उसने कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने के लिए भेजे गए कई ईरानी "वन-वे अटैक ड्रोन" मार गिराए। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने ही होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों पर भी ड्रोन अटैक की कोशिश की थी।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने के लिए कई अटैक ड्रोन लॉन्च किए थे। CENTCOM के मुताबिक, अमेरिकी बलों ने इन सभी ड्रोन को मार गिराया। बयान में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए यह अहम समुद्री गलियारा पूरी तरह खुला हुआ है और जहाजों की आवाजाही जारी है।रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी अधिकारी ने भी पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने कई ईरानी ड्रोन को रास्ते में ही नष्ट कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, ये ड्रोन कॉमर्शियल समुद्री यातायात के लिए खतरा बन सकते थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
