बड़ी खबर LIVE: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस
सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वह 38 साल के थे। लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

i
13 May 2026, 8:35 AM
सरकार ने गैर-ज़रूरी आयात पर रोक लगाने के लिए सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15% कर दिया है।
13 May 2026, 8:28 AM
प्रतीक यादव का शव पोस्टमॉर्टम के लिए लखनऊ स्थित KGMU मुर्दाघर लाया गया है।
13 May 2026, 8:27 AM
चेन्नई, तमिलनाडु: TVK के विधायक तमिलनाडु विधानसभा पहुंचे।
13 May 2026, 7:56 AM
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस
सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वह 38 साल के थे। लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे।
