बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई सड़कों पर जाम का खतरा
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंडी हाउस, कनॉट प्लेस, मिंटो रोड और जंतर-मंतर समेत 20 से ज्यादा जगहों पर जाम और रूट डायवर्जन की आशंका है।

‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के बाद INDIA ब्लॉक की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के सांसदों, नागरिक समाज और छात्र संगठनों के सदस्यों को मंगलवार को अपने आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास पर चाय के आयोजन से पहले INDIA ब्लॉक के नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
सोमवार को भेजे गए निमंत्रण में लिखा गया है, “आज के ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ और याचिका सौंपने के बाद, कल दोपहर INDIA ब्लॉक के नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद चाय का आयोजन किया जाएगा। मैं आपको मंगलवार, 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे नई दिल्ली के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित अपने आवास पर आमंत्रित करता हूं।”
दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई सड़कों पर जाम का खतरा
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के बीच ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पटेल चौक और कनॉट प्लेस समेत 20 से ज्यादा स्थानों पर यातायात प्रभावित होने, जाम लगने और रूट डायवर्जन की आशंका है।
पुलिस ने वाहन चालकों को प्रभावित इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा से बचने, ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और ताजा अपडेट लेकर निकलने की सलाह दी है। हालांकि, सभी जगहों पर ट्रैफिक बंद होना तय नहीं है और हालात के अनुसार बदलाव किए जा सकते हैं।
हूती हमलों का खौफ! बंकरों वाले महलों में शिफ्ट हो रहे सऊदी क्राउन प्रिंस, सुरक्षा बढ़ाई गई
यमन के हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों और सुरक्षा खतरे के बीच सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 वर्षीय क्राउन प्रिंस पिछले करीब एक हफ्ते से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और एहतियात के तौर पर बंकरों से लैस कड़ी सुरक्षा वाले महलों के बीच उनकी लोकेशन लगातार बदली जा रही है। उनकी सुरक्षा के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। वहीं, सऊदी अरब ने मिसाइल और ड्रोन से जुड़ी जानकारी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
