बड़ी खबर LIVE: अमेरिका का ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 'खार्ग आइलैंड का सैन्य ठिकाना तबाह’, डोनाल्ड ट्रंप का दावा

अमेरिका ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के खार्ग आइलैंड पर मौजूद सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।

ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद 'सरकार गिराना' बताया
i
user

नवजीवन डेस्क

14 Mar 2026, 8:55 AM

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच अबू धाबी से भारतीयों को लेकर बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट

14 Mar 2026, 8:50 AM

हमले से ईरान को पहुंची 'चोट', हमें मिली बड़ी कामयाबी : ट्रंप

14 Mar 2026, 8:31 AM

 मुंबई: वरली इलाके में गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी, सिलेंडरों का एक बड़ा ज़ख़ीरा ज़ब्त


14 Mar 2026, 8:16 AM

अमेरिकी सेना ने पश्चिम एशिया के लिए 2,500 सैनिकों, एक और युद्धपोत को रवाना किया

अमेरिका के लगभग 2,500 मरीन सैनिक और कम से कम एक युद्धपोत पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी।

नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली को पश्चिम एशिया जाने का आदेश दिया गया है।

इस कदम से क्षेत्र में सैनिकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी।

पीटीआई के इनपुट के साथ

14 Mar 2026, 8:06 AM

अमेरिका का ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 'खार्ग आइलैंड का सैन्य ठिकाना तबाह’, डोनाल्ड ट्रंप का दावा

अमेरिका ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के खार्ग आइलैंड पर मौजूद सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो अगला निशाना इस इलाके का ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब इस हमले का वीडियो जारी किया है।