बड़ी खबर LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, देर रात टनल में आए भूस्खलन में अबतक 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में बीती रात अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें करीब 9 मजदूरों की मौत हो गई।

चमोली, उत्तराखंड - मायापुर (पिपरकोटी) में बन रही THDC टनल में पानी और मलबा घुसने के बाद, घटनास्थल की सुबह की तस्वीरें।
नोएडा में शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, एक शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग सीएनसी मशीन से लकड़ी की कटिंग करने वाली दुकान में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर दो लोग फंस गए।
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय यूएई के दो टैंकरों पर हमला, विदेश मंत्रालय ने की ईरान की निंदा
गुरुवार शाम को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) के दो जहाजों पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय हमला किया गया।
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में, यूएई के विदेश मंत्रालय ने ईरान के हमलों की निंदा की और ईरान से इन हमलों को रोकने की जरूरत पर जोर दिया।
विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का खुला उल्लंघन है, जिसमें नेविगेशन की आजादी के महत्व की पुष्टि की गई थी और कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने या अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में बाधा डालने को अस्वीकार किया गया था।
ज़ोजिला दर्रा, जम्मू-कश्मीर: अचानक आई बाढ़ से SSG रोड के बाधित होने के बाद BRO ने 5 घंटे के भीतर श्रीनगर-लद्दाख संपर्क बहाल कर दिया।
महाराष्ट्र के नासिक में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, टनल में भूस्खलन, अबतक 9 लोगों की मौत, सुरंग में रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में बीती रात अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें करीब नौ मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों की तलाश अब भी जारी है।
हादसे में घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने जिला अस्पताल में बताया कि वह टनल में सरिया बांधने का काम कर रहे थे। उस समय करीब 16-17 लोग टनल में मौजूद थे। अचानक करीब 150 मीटर दूर भारी भूस्खलन हुआ और मलबा, पानी व पत्थर तेज गति से टनल के अंदर घुस आया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
