बड़ी खबर LIVE: ईरान पर अमेरिकी हमले तेज, तेहरान ने बहरीन, जॉर्डन और तेल टैंकरों को निशाना बनाया
अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी फिर से लागू करने और होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की घोषणा के कुछ घंटे बाद ये हमले किये गए।
राम मंदिर चढ़ावा 'चोरी' के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन
अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई कथित चढ़ावा चोरी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों ने रैलियों का आयोजन किया, जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मंदिरों तक मार्च निकाला और इस दौरान वे भक्ति गीत गाते देखे गए।
शिमला में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से राम मंदिर तक पदयात्रा निकाली, जिसमें उन्होंने राम भजन गाए।
इस मार्च में शामिल हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रवक्ता एवं ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मामले के मुख्य आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
राठौड़ ने कहा, ‘‘सच को छिपाया जा रहा है। जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है, लेकिन कांग्रेस चढ़ावा चोरी के इस महापाप पर चुप बैठने वाली नहीं है।"
ईरान पर अमेरिकी हमले तेज, तेहरान ने बहरीन, जॉर्डन और तेल टैंकरों को निशाना बनाया
अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी फिर से लागू करने और होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की घोषणा के कुछ घंटे बाद ये हमले किये गए।
अमेरिकी सैन्य हमले के जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगियों पर हमला कर पलटवार किया।
इन कार्रवाइयों से उस अंतरिम समझौते पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जिसका उद्देश्य संघर्ष को रोकना, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग को फिर से खोलना और वार्ताकारों को युद्ध के स्थायी अंत के लिए तौर-तरीके तय करने का समय देना था।
इसके बजाय, क्षेत्र में एक बार फिर संघर्ष भड़क उठा है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडराने लगा है। यदि जल्द ही कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकाला गया, तो यह स्थिति एक व्यापक युद्ध में बदल सकती है।
महाराष्ट्र में छह दिनों में बारिश संबंधी घटनाओं में 12 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आठ से 13 जुलाई के बीच बारिश और मौसम संबंधी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एसडीएमए की राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष पेश रिपोर्ट के अनुसार, पुणे जिले का मोशी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां आठ जुलाई को इमारत गिरने की एक घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हुए।
रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना और स्थानीय दमकल कर्मियों सहित आपातकालीन सेवा कर्मियों ने मलबे से नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके अनुसार इन छह दिनों में अन्य मौतें ठाणे और कोल्हापुर में दीवार गिरने तथा धुले में बाढ़ के पानी में डूबने से हुईं। एसडीएमए ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक राज्य में मौसम संबंधी घटनाओं में मरने वालों की कुल संख्या 105 हो गई है।
राहुल गांधी ने TET पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा, कहा- 6 लाख उम्मीदवार अधर में लटके हुए हैं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश
धार भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम अंतरिम आदेश देते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि अदालत ने मुस्लिम पक्ष को राहत देते हुए निर्देश दिया कि हर शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक परिसर के नजदीक नमाज के लिए एक उपयुक्त खुली जगह उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को इमारत की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।
थोक महंगाई 44 महीने में सबसे ज्यादा: जून में 9.87% पहुंची; खाने-पीने के सामानों की कीमतें बढ़ीं,
खाद्य व गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी से जून में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 9.87 प्रतिशत हो गई। मई में यह 9.68 प्रतिशत थी।
थोक मुद्रास्फीति में यह तेजी पश्चिम एशिया संकट, होर्मुज जलडमरूमध्य की प्रभावी नाकेबंदी और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर उसके असर को दर्शाती है। भारत अपने अधिकतर कच्चे तेल का आयात इसी जलडमरूमध्य के जरिये करता है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि थोक मुद्रास्फीति के जून 2026 के आंकड़े पर खनिज तेल (जिसमें पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं), खाद्य वस्तुएं, विनिर्मित मूल धातु तथा विनिर्मित रसायन एवं रासायनिक उत्पादों की कीमतों का असर दिखा।
शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 'मन्नत' में रेनोवेशन का रास्ता साफ
केजरीवाल ने PM को पत्र लिखकर E20 पेट्रोल पर बैठक और फ्यूल स्टेशनों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की।
बेंगलुरु - कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र गौड़ा को श्रद्धांजलि दी
मप्र: कांग्रेस की साइकिल यात्रा शुरू, नीट की "गड़बड़ियों" पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट-यूजी परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक और अन्य गड़बड़ियों को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मंगलवार को हमला बोला और कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इन गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इंदौर से भोपाल तक निकाली जा रही साइकिल यात्रा ‘‘युवा स्वाभिमान : जेन-जी साइक्लोथॉन" की शुरुआत के दौरान पटवारी ने यहां कहा कि प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) का प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने और अन्य गड़बड़ियों के कारण परीक्षा के निरस्त होने को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा।
संसद के आगामी मॉनसून सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए 16 जुलाई को सुबह 11 बजे CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी।
दिल्ली: कमर्शियल जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों के सिलसिले में डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद हुसैनी समेत ईरानी राजनयिकों को तलब किया गया।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़ा का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।
'पीएम मोदी लोगों के दर्द पर कब बोलेंगे': महंगाई बढ़ने पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा
अमरनाथ यात्रा 2026: 11 दिनों में 2.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
3 जुलाई से कश्मीर में चल रही श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 में अब तक 2.75 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को 5,335 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले 11 दिनों में लगभग तीन लाख यात्रियों ने यात्रा पूरी की है। सोमवार को 24,259 यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए और 5,335 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा-प्राप्त काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। इनमें से 3,599 यात्री नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप जा रहे हैं, जबकि 1,736 यात्री बालटाल बेस कैंप जा रहे हैं।
नगालैंड में संदिग्ध आईईडी धमाके में असम राइफल्स के एक जवान की मौत, पांच घायल
नगालैंड के चुमुकेदिमा जिले में सोमवार को एक संदिग्ध आईईडी धमाके में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई और चार सुरक्षाकर्मी समेत पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सशस्त्र बल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) कर्नल अमित शुक्ला ने बताया कि यह विस्फोट अपराह्न करीब दो बजे शोखुवी क्षेत्र के पास हुआ जब एक अभियान पर जा रहे असम राइफल्स के वाहन को निशाना बनाया गया।
अब तक की बड़ी खबरें
ईरान ने होर्मुज में UAE के जहाजों पर दागे मिसाइल, भारतीय नाविक की मौत, 8 घायल
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सोमवार रात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया। ईरानी क्रूज मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य चालक दल के सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है।
ईरान ने जॉर्डन, बहरीन, कुवैत पर भी किया हमला
अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। जुलाई की शुरुआत में ईरान ने होर्मुज में कुछ व्यापारिक जहाजों पर हमला किया, जिसके बाद अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में हवाई सुरक्षा प्रणाली, मिसाइल अड्डे और नौसैनिक ठिकाने निशाना बने।
जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और जॉर्डन में अमेरिकी और सहयोगी ठिकानों पर हमले किए, हालांकि कई मिसाइलें बीच रास्ते में ही रोक दी गईं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
