बड़ी खबर LIVE: ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, बैठक टली, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली एशिया कप ट्रॉफी
ईरान और खाड़ी देशों के बीच सोमवार को ओमान में प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है। वहीं भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया, लेकिन टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया।

i
14 Sep 2026, 8:10 AM
मुंबई: गणेश चतुर्थी के मौके पर श्रद्धालु सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए इकट्ठा हुए।
14 Sep 2026, 8:09 AM
मुंबई: गणेश चतुर्थी के मौके पर श्रद्धालुओं ने लालबागचा राजा के दर्शन और पूजा-अर्चना की।
14 Sep 2026, 8:05 AM
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ACC प्रमुख नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
14 Sep 2026, 8:01 AM
ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली
ईरान और खाड़ी देशों के बीच सोमवार को ओमान में प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, कुछ क्षेत्रीय देशों के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया। बैठक को स्थगित करने का निर्णय ईरान और ओमान ने आपसी सहमति से लिया है। हालांकि, ईरानी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने यह नहीं बताया कि किन देशों ने बैठक टालने का अनुरोध किया था। उधर, होर्मुज में जहाज पर जहाज पर हमले की भी खबर है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
