बड़ी खबर LIVE: असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, बंगाल में 23, 29 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी) में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक बर्फबारी के कारण 40-50 टूरिस्ट जलोरी पास में फंस गए हैं
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक बर्फबारी के कारण 40-50 टूरिस्ट जलोरी पास में फंस गए हैं। दूसरे टूरिस्ट को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
चुनाव की तारीख आ गई हैं और जनता के अंदर भरोसा है कि बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में DMK की सरकार आ रही है: अखिलेश यादव
5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "चुनाव की तारीख आ गई हैं और जनता के अंदर भरोसा है कि बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में DMK की सरकार आ रही है अन्य जगह असम और केरल में बीजेपी ही हारेगी। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग पूरे चुनाव पर निगरानी रखेगा और निष्पक्ष चुनाव होगा। सुरक्षित माहौल में सभी मतदाताओं को वोट डालने का अवसर मिलेगा।"
CPI नेता डी. राजा ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा, "बहुत से प्रश्न उठाए जा रहे हैं, बहुत से मुद्दे उठाए जा रहे हैं, चुनाव आयोग को विश्वसनीयता से उसपर जवाब देना चाहिए
CPI नेता डी. राजा ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा, "बहुत से प्रश्न उठाए जा रहे हैं, बहुत से मुद्दे उठाए जा रहे हैं, चुनाव आयोग को विश्वसनीयता से उसपर जवाब देना चाहिए। चुनाव आयोग जनता को खुद पर यकीन नहीं दिला पा रही। हमने देखा कि बिहार में क्या हुआ... मैं हमेशा कहता हूं कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और इसे निष्पक्षता से एक संवैधानिक संस्था की तरह व्यवहार करना चाहिए। इसे लोगों को चुनाव आयोग पर शक करने या सवाल उठाने का मौका नहीं देना चाहिए... अगर वैध मतदाताओं को मतदान करने से रोका जाएगा तो ज़ाहिर है कि चुनाव आयोग पर सवाल उठेंगे।"
असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, बंगाल में 23, 29 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे
भारत चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया है।
1. असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख 4 मई है।
2. तमिलनाडु- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई है।
3. वेस्ट बंगाल- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल (पहला फेज़), 29 अप्रैल (दूसरा फेज़), काउंटिंग की तारीख- 4 मई
4. केरलम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई
5. पुडुचेरी- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई
चुनाव आयोग की PC शुरू, बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव का बजेगा बिगुल
केरल, तमिलनाडु, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पांच राज्यों में 17.4 करोड़ लोग चुनाव में वोट डालेंगे। 5 राज्यों में 2.19 लाख पोलिंग बूथ होंगे।
जम्मू और कश्मीर: रामबन जिले की सुरम्य महू घाटी ताज़ा बर्फ़ की चादर से ढक गई है
चुनाव आयोग को कम से कम निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने का संकल्प लेना चाहिए- अखिलेश यादव
विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज होने की संभावना के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है, ऐसे में आयोग को कम से कम निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि समय-समय पर आयोग को लेकर सवाल उठते रहे हैं।"
दिल्ली: पालम गांव पुलिस स्टेशन में दर्ज लूट और तोड़फोड़ के एक मामले के सिलसिले में वांछित अपराधी महेश गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पालम गांव पुलिस स्टेशन में दर्ज लूट और तोड़फोड़ के एक मामले के सिलसिले में वांछित अपराधी महेश, जिसे 'गांजा' के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार कर लिया है।
तमिलनाडु: PM मोदी ने आखिरकार ECI को चुनाव की तारीखों का ऐलान करने की अनुमति दे दी है: DMK सांसद दयानिधि मारन
महासचिव डी. राजा ने कहा- PM मोदी ने ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए; वामपंथ का मुख्य काम आगामी विधानसभा चुनावों में BJP को हराना है
बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव का बिगुल आज, शाम को ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग आज शाम को विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं।
दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाज़ार में आग लगी
उत्तर प्रदेश: दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश, गाजियाबाद से तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर: अधिकारी
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च 2026 को आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा। सुबह से दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
