बड़ी खबर LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच कब खत्म होगा युद्ध? होर्मुज नाकेबंदी के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने की कगार पर है। यूएस प्रेसिडेंट ने ये बात फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू के दौरान कही।

लेबनान और ईरान को पूरी तरह एक-दूसरे से दूर करने की जरूरत: इजराइली राजदूत
अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि उनका देश चाहता है कि लेबनान खुद को ईरान और उसके छद्म संगठन हिज्बुल्ला से पूरी तरह अलग करे।
उन्होंने अमेरिका, इजराइल और लेबनान के बीच हुई बैठक के बाद यह बात कही। लीटर ने इस बातचीत को बेहद सकारात्मक बताया।
राजदूत ने कई मुद्दों पर सहमति बनने की बात कही और स्पष्ट किया कि इजराइल चाहता है कि लेबनान खुद को ईरान और उसके छद्म संगठन हिज्बुल्ला से “पूरी तरह” अलग करे।
मुंबई में BKC मेट्रो साइट पर काम के दौरान पलटी क्रेन
मुंबई में BKC मेट्रो साइट पर सुबह-सुबह काम के दौरान क्रेन पलट गई. बुधवार सुबह 4:00 बजे, जब मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेट्रो साइट पर काम चल रहा था, तब एक खंभे पर चढ़ाई जा रही एक बीम फिसलकर नीचे गिर गई. इस घटना के दौरान, बीम को उठाने के लिए इस्तेमाल की जा रही क्रेन पलट गई
ईरान-अमेरिका के बीच कब खत्म होगा युद्ध? होर्मुज नाकेबंदी के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान के साथ युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने की कगार पर है। यूएस प्रेसिडेंट ने ये बात फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू के दौरान कही।
बता दें कि अमेरिका ने होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी है, जिसकी वजह से कोई भी जहाज वहां से गुजर नहीं पा रहा है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia