बड़ी खबर LIVE: अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा, पिता बोले- देशभर में होगा आंदोलन
उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन हुआ।

छत्तीसगढ़: भारतीय महिला क्रिकेट टीम रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
नोएडा में मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लिप्त एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान सेक्टर-63 निवासी शुभम उर्फ शिवम के रूप में हुई है जिसके खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-63 थाना पुलिस बुधवार आधी रात को गढ़ी गोल चक्कर के पास वाहनों की जांच कर रही थी तभी सर्विस लेन की ओर से बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया।
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा, पिता बोले- देशभर में होगा आंदोलन
उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर रातभर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद सुबह करीब 3:45 बजे दिल्ली पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर अंकिता के माता-पिता, विपक्षी नेताओं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सभी प्रदर्शनकारियों को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। हालांकि, अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने के करीब दो घंटे बाद सुबह 6 बजे रिहा कर दिया गया। इस दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला, तो इस मांग को लेकर देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
