बड़ी खबर LIVE: हूतियों ने सऊदी अरब पर फिर किया हमला, तीन शहरों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी

सऊदी अधिकारियों ने खमीस मुशैत, आभा और ताइफ समेत कई दक्षिणी शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है।इनमें जेद्दा, आभा और जजान शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 'ओवरग्राउंड वर्कर्स मॉड्यूल' का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार 

जम्मू कश्मीर पुलिस ने पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकवादी तंत्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कथित तौर पर जुड़े ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स’ के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, राजौरी के कोटचरवाल टेरयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम तथा जिले के उधन गांव के निवासी मोहम्मद मुश्ताक को क्षेत्र में सक्रिय एक आतंकवादी मॉड्यूल की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया।

हूती विद्रोहियों के ताजा हमलों के बाद सऊदी के तीन शहरों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी

हूतियों ने सऊदी अरब पर एक बार फिर धावा बोल दिया है।हूतियों ने दावा किया है कि उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के खमीस मुशैत में दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।इस दौरान एक सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में 13 नागरिकों के घायल होने की खबर है। हालांकि, बाद में सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि खतरा अब टल गया है। सऊदी अधिकारियों ने खमीस मुशैत, आभा और ताइफ समेत कई दक्षिणी शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है।इनमें जेद्दा, आभा और जजान शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए