बड़ी खबर LIVE: संसद का विशेष सत्र आज से शुरू, पेश होगा महिला आरक्षण विधेयक

संसद के विस्तारित बजट सत्र का तीन दिनों का विशेष अधिवेशन आज से शुरू हो रहा है। इस विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर फोकस किया जाएगा।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

16 Apr 2026, 9:19 AM

दिल्ली: अब वे इसे (परिसीमन बिल) ला रहे हैं; यह उनकी बुरी नीयत है, और हम इसका समर्थन नहीं कर सकते- SP सांसद राम गोपाल यादव 

SP सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "महिला आरक्षण बिल पहले ही सर्वसम्मति से पास हो चुका है, और किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया था। अब वे इसे (परिसीमन बिल) ला रहे हैं; यह उनकी बुरी नीयत है, और हम इसका समर्थन नहीं कर सकते।"

16 Apr 2026, 7:58 AM

आंध्र प्रदेशः कुरनूल में बड़ा हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंडल में चिलकालाडोना के पास एक बोलेरो गाड़ी और लॉरी के बीच टक्कर होने से हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10-12 लोग घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए एम्मिगानुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुरनूल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कर्नाटक (चिक्कमगलुरु क्षेत्र) के तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है।

16 Apr 2026, 7:55 AM

संसद का विशेष सत्र आज से शुरू, पेश होगा महिला आरक्षण विधेयक

संसद के विस्तारित बजट सत्र का तीन दिनों का विशेष अधिवेशन आज से शुरू हो रहा है। इस विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर फोकस किया जाएगा। सरकार प्रस्तावित संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने की तैयारी में है। इसके तहत लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 की जाएगी और 2026 से पहले की जनगणना के आधार पर परिसीमन की अनुमति दी जाएगी।

संसद में 16 से 18 अप्रैल तक होने वाले विशेष सत्र में एक बड़ा टकराव होने की संभावना है। इसका मुख्य मुद्दा परिसीमन है। इसके बारे में विपक्ष का तर्क है कि इससे दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा, जबकि उत्तरी राज्यों को इसका फायदा मिलेगा। संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 में लोकसभा के विस्तार का प्रस्ताव है और इसके तहत अनुच्छेद 81 और 82 में संशोधन किया जाएगा

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia